पंजाब के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का नया चरण शुरू हो रहा है। विकास भवन, मोहाली में 3 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।
यह नियुक्तियां राज्य के 10 अलग-अलग सरकारी विभागों के लिए की गई हैं। कार्यक्रम के दौरान नए चयनित अभ्यर्थियों को औपचारिक रूप से नियुक्ति दस्तावेज दिए जाएंगे।
अब तक कुल सरकारी नौकरियां
सरकार के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022 से अब तक राज्य में कुल 71,777 सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। आज 801 युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद यह कुल संख्या बढ़कर 72,578 हो जाएगी।









पाठकों की राय