हिमाचल प्रदेश के रामपुर विधानसभा क्षेत्र से चार बार कांग्रेस विधायक रहे नंद लाल का सोमवार सुबह निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे और कैंसर से पीड़ित थे। उनका निधन शिमला के चमियाना स्थित अटल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सुबह करीब पांच बजे हुआ।
राजनीति में आने से पहले नंद लाल ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और विशेष सुरक्षा समूह (SPG) में भी अपनी सेवाएं दी थीं। वह वर्तमान में सातवें राज्य वित्त आयोग के चेयरमैन के पद पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
सैन्य सेवा से राजनीति तक का सफर
उनके निधन के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। परिवार और प्रशासन की जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार बुधवार को उनके पैतृक गांव देवठी में किया जाएगा।









पाठकों की राय