रेलवे ने आगामी दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा दो प्रमुख ट्रेनों के दर्जे में बदलाव किया गया है, जिससे उनका किराया भी कम हो जाएगा।

त्योहारी सीजन के दौरान हावड़ा-गोरखपुर, हावड़ा-बेतिया, हावड़ा-नई दिल्ली, शालीमार-दरभंगा, टाटानगर-लाभा और रांची-पूर्णिया कोर्ट के बीच विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

इन ट्रेनों के संचालन और बदलाव का विवरण

रेलवे के निर्णय के अनुसार ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस (22387/22388) 1 जनवरी 2027 से सामान्य एक्सप्रेस के रूप में चलाई जाएगी और इसका नया नंबर 13387/13388 होगा। वहीं पटना-रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस (12365/12366) से भी सुपरफास्ट का दर्जा हटाया जाएगा और इसका नया नंबर 13365/13366 होगा।

इन ट्रेनों का दर्जा बदलने पर यात्रियों का किराया घटेगा। हालांकि, ट्रेनों का समय और ठहराव पहले की तरह ही यथावत रहेगा।