भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए धनबाद के रास्ते कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस के किराए में भी संशोधन किया गया है।
धनबाद के रास्ते चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
रेलवे के अनुसार, गोंदिया और पटना के बीच धनबाद होकर तीन ट्रिप पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 08895 गोंदिया-पटना 6, 13 और 20 नवंबर को संचालित होगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 08896 पटना-गोंदिया 7, 14 और 21 नवंबर को चलेगी।
इसके अलावा रांची और पूर्णिया कोर्ट के बीच तथा दुर्ग से बरौनी के बीच भी धनबाद होकर तीन-तीन फेरे स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। आसनसोल-वाराणसी-आसनसोल एक्सप्रेस अपने पारंपरिक आईसीएफ कोचों के साथ ही चलती रहेगी।
ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस के किराए में कमी
किराए में बदलाव के तहत धनबाद से हावड़ा के बीच चलने वाली ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस का सेकंड सिटिंग भाड़ा 140 रुपए से घटाकर 125 रुपए कर दिया गया है। इसके अलावा एसी चेयरकार का भाड़ा 480 रुपए से घटाकर 435 रुपए किया गया है।








पाठकों की राय