पंचकूला के एक सरकारी स्कूल में केजी की बच्ची के साथ मारपीट की घटना के बाद घायल बच्ची को बुधवार सुबह चंडीगढ़ पीजीआई से डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बच्ची वर्तमान में अपने अपने चाचा के फ्लैट पर रह रही है।

इस मामले की जांच के लिए गठित टीम में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक और उप जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शामिल थे। जांच टीम ने सस्पेंड किए गए प्रिंसिपल और स्टाफ से करीब पांच घंटे तक लंबी पूछताछ की।

जांच टीम की पूछताछ और स्कूल का कमरा रिजर्व

जांच के सिलसिले में घटना से संबंधित सरकारी स्कूल का कमरा नंबर-19 अभी भी सुरक्षित और रिजर्व रखा गया है। इसके अलावा, आरोपी छात्र का मेंटल असेसमेंट टेस्ट किया जा चुका है और सूत्रों के अनुसार जांच में उसका व्यवहार असामान्य पाया गया है।

घटना के बाद बच्ची की सहायता के लिए समाजसेवी अनिल थापर ने उसकी शिक्षा पूरी होने तक का पूरा खर्च उठाने का ऐलान किया है। डॉक्टरों द्वारा बच्चे के इलाज की सिफारिश किए जाने की बात भी सामने आई है।