अंबाला सिटी के गांव सोंढा में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। घर के बाहर बने पानी के हौद में डूबने से दो साल की बच्ची की मौत हो गई।

बिहार के बेगूसराय का है परिवार

मृतक बच्ची की पहचान चंदा कुमारी के रूप में हुई है। उसके पिता छोटूराम दिहाड़ी मजदूर हैं और मूल रूप से बिहार के बेगूसराय के रहने वाले हैं। यह परिवार करीब एक महीना पहले ही इस गांव में किराये के मकान में रहने आया था।

घटना के बाद बच्ची को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची पानी के टैंक में कितनी देर तक रही और हौद की गहराई कितनी थी, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई है।