बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को लॉरेंस गैंग के नाम से एक धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिला है। मैसेज भेजने वाले ने खुद को इस गैंग का सदस्य बताया और अभिनेता से करोड़ों रुपये की मांग की।
मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि की है। पुलिस वर्तमान में इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और ऑडियो क्लिप की आवाज का मिलान पुलिस रिकॉर्ड के आरोपी से किया जा रहा है।
मुंबई पुलिस कर रही है ऑडियो की जांच
जांच के इस शुरुआती चरण में पुलिस यह भी पता लगा रही है कि मैसेज भेजने वाला वास्तव में लॉरेंस गैंग का सदस्य है या नहीं। इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।








पाठकों की राय