इंदौर में 15 नवंबर को तय गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट और अन्य प्रमुख स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। खालिस्तानी नेशनल आर्मी के नाम से भेजे गए एक ई-मेल के जरिए यह धमकी दी गई है।
धमकी भरे ई-मेल में इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव के दफ्तर को निशाना बनाने की बात कही गई है। इसके अलावा, शहर के तीन स्कूलों को भी ई-मेल भेजकर बच्चों को इस कॉन्सर्ट में न भेजने की चेतावनी दी गई है।
अमिताभ बच्चन का बंगला और स्कूल भी निशाने पर
इसी ई-मेल में अभिनेता अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित बंगले जलसा को भी उड़ाने की धमकी दी गई है। इससे पहले 23 अक्टूबर को मुंबई की पूर्व महापौर रितु तावड़े के दफ्तर में भी ऐसा ही धमकी भरा ई-मेल भेजा गया था।
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, पुलिस इस पूरे मामले में मिले ई-मेल की तकनीकी जांच कर रही है। धमकी भेजने वाले संगठन और व्यक्तियों की वास्तविक पहचान अभी जांच के अधीन है।








पाठकों की राय