स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश ओलक के बेटे दिवित ओलक का मंगलवार को जालंधर के मॉडल टाउन स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। सड़क हादसे में दिवित और उनके एक दोस्त की मौत हो गई थी।
अंतिम संस्कार के दौरान पिता दिनेश ओलक ने अपने बेटे को मुखाग्नि दी। इस दुखद अवसर पर कई पंजाबी कलाकारों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।
अंतिम संस्कार में शामिल हुए कई पंजाबी कलाकार
दिवित ओलक की अंतिम यात्रा में गायक हनी सिंह, गिप्पी ग्रेवाल, जैजी बी, सतिंदर सरताज, बब्बू मान, रंजीत बाबा और जी खान सहित कई प्रमुख पंजाबी कलाकार शामिल हुए। इस दौरान गिप्पी ग्रेवाल और जैजी बी ने अर्थी को कंधा भी दिया।








पाठकों की राय