अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के सटर काउंटी में शनिवार और रविवार को आयोजित 47वें वार्षिक नगर कीर्तन के दौरान हिंसा की घटना सामने आई है। इस दौरान फायरिंग और चाकूबाजी हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए।
सटर काउंटी शेरिफ कार्यालय इस घटना की जांच कर रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस आयोजन में हथियारों के रूप में तलवारों और भालों का भी प्रयोग किया गया।
पुलिस कार्रवाई और जांच
सटर काउंटी पुलिस ने चाकूबाजी के मामले में सैक्रामेंटो निवासी दविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, फायरिंग के मामले में संदिग्ध की पहचान कर ली गई है लेकिन उसकी गिरफ्तारी अभी बाकी है।
जांच एजेंसी के अनुसार, दोनों घटनाओं के आपस में जुड़े होने की पुष्टि फिलहाल जांच के अधीन है।









पाठकों की राय