पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने हथियार और नशा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। डीजीपी गौरव यादव ने तीन नवंबर 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस कार्रवाई की जानकारी साझा की थी।
पुलिस जांच में सामने आया है कि ये आरोपी ड्रोन के जरिए हथियार और नशे की खेप मंगवाते थे। इस नेटवर्क से जुड़े मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 अवैध पिस्तौल, दो हैंड ग्रेनेड, 310.10 ग्राम हेरोइन और 33 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
ड्रोन के जरिए होती थी तस्करी
इस मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों पर एफआईआर दर्ज की हैं। ये मामले थाना रणजीत एवेन्यू, थाना छेहरटा और थाना सुल्तानविंड में दर्ज किए गए हैं।
अधिकारियों के अनुसार इस अवैध नेटवर्क के हथियारों की सप्लाई के मूल स्रोत की जांच अभी जारी है। साथ ही इन वारदातों में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जानी भी बाकी है।









पाठकों की राय