अध्यात्म रामायण की रचना 14वीं से 15वीं शताब्दी के बीच की गई थी। धार्मिक मान्यता के अनुसार यह ग्रंथ ब्रह्मांड पुराण का अंश माना जाता है और इसके रचयिता महर्षि वेद व्यास हैं। हालांकि, इन ऐतिहासिक प्रसंगों और घटनाओं की सत्यता की पुष्टि नहीं की जा सकती है।
लंकापुर दूरी और रावण का हवन
किष्किंधाकांड के प्रसंग के अनुसार लंकापुर समुद्र तट से 100 योजन की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा, युद्धकाण्ड में वर्णन मिलता है कि रावण के हवन को विफल करने के उद्देश्य से भगवान श्रीराम ने अंगद और हनुमान सहित कुल दस करोड़ वानरों को भेजा था।
समुद्र पर पुल निर्माण को लेकर भी ग्रंथ में विशेष विवरण मिलता है। वानरश्रेष्ठ नल ने लगातार पांच दिनों में क्रमशः 14, 20, 21, 22 और 23 योजन के हिसाब से समुद्र पर पुल बांधने का कार्य पूरा किया था।









पाठकों की राय