नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र स्थित सोलुखुम्बु जिले के फेरीचे हेलीपैड पर मंगलवार को सुबह 8:11 बजे लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों में टक्कर हो गई। यह हादसा समुद्र तल से करीब 4,371 मीटर की ऊंचाई पर हुआ है।
इस दुर्घटना में फिशटेल एयर के हेलिकॉप्टर में सवार भारतीय पर्यटक वसंत कुमार बालारामारामाडु की मौत हो गई। वहीं, भारतीय मूल के न्यूजीलैंड के नागरिक शैलेश कृष्ण पटेल घायल हो गए।
हादसे में भारतीय पर्यटक की मौत
इस हादसे में फिशटेल एयर और एयर डायनेस्टी कंपनियां शामिल थीं। हालांकि, हादसे की असली वजह की अभी पूरी तरह पुष्टि नहीं हुई है।
अधिकारियों के अनुसार, दोनों हेलिकॉप्टरों के पायलटों की चोटों को लेकर शुरुआती रिपोर्टों में अलग-अलग जानकारी सामने आई है। दुर्घटना के वक्त दोनों हेलिकॉप्टरों में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।









पाठकों की राय