शिवपुरी के कोर्ट रोड स्थित सहकारिता बैंक के सामने सोमवार रात करीब 8 बजे एक स्कूटी में अचानक धुआं उठने के बाद आग लग गई। घटना के समय स्कूटी में आग लगने से आसपास अफरातफरी का माहौल बन गया।
व्यापारियों की सूझबूझ से टला हादसा
मौके पर मौजूद आसपास के दुकानदारों और फल-सब्जी व्यापारियों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए पानी डालकर आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझ जाने के कारण यह आसपास की दुकानों तक नहीं फैली और कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि, इस मामले में स्कूटी मालिक की पहचान नहीं हो सकी है और आग लगने का कारण भी अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस के अनुसार स्कूटी मालिक द्वारा कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।









पाठकों की राय