नेपाल पर्यटन बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2026 में अमेरिका से 17,437 पर्यटक नेपाल पहुंचे। इसी अवधि में भारत से आने वाले पर्यटकों की संख्या 12,097 रही। पिछले साल अक्टूबर की तुलना में इस बार भारत से आने वाले पर्यटकों की संख्या में 30 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

अक्टूबर 2026 में चीन से 11,695 पर्यटक नेपाल पहुंचे और वह तीसरे स्थान पर रहा। नेपाल पर्यटन बोर्ड के मुताबिक इस महीने कुल 1.32 लाख से ज्यादा विदेशी पर्यटक नेपाल पहुंचे।

विदेशी पर्यटकों के आंकड़े

जनवरी से अक्टूबर 2026 के बीच नेपाल में कुल 9,98,734 विदेशी पर्यटक पहुंचे।

भारतीय पर्यटकों की संख्या घटने की एक बड़ी वजह अगस्त में आई बाढ़ और भूस्खलन को माना जा रहा है। वहीं, अमेरिकी पर्यटकों की संख्या बढ़ने की वजह ट्रेकिंग में बढ़ती रुचि और त्योहारों पर नेपाली मूल के लोगों का आना बताई गई है।