हरियाणा के झज्जर जिले में एसटीएफ रोहतक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई 03 नवंबर 2026 को बहादुरगढ़-रोहतक नेशनल हाईवे पर स्थित रोहद टोल प्लाजा के पास की गई।
एसटीएफ रोहतक के डीएसपी शमशेर दहिया और इंस्पेक्टर योगेंद्र दहिया की अगुवाई में यह अभियान चलाया गया। जांच के दौरान उत्तर प्रदेश के आगरा आरटीओ में रजिस्टर्ड टाटा हैरियर कार से 32 बोर और 315 बोर के करीब 25 हजार जिंदा कारतूस मिले।
एसटीएफ ने रोहद टोल प्लाजा पर की कार्रवाई
इस मामले में गाड़ी में सवार कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। एसटीएफ सूत्रों के अनुसार, यह कारतूस सिरसा के एक गन हाउस से खरीदकर उत्तर प्रदेश ले जाए जा रहे थे।
कारतूसों की तस्करी के इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं और इनकी डिलीवरी किन लोगों को होनी थी, इस पर जांच जारी है। वहीं, इन कारतूसों की सप्लाई का आगामी यूपी विधानसभा चुनाव से संबंध है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।









पाठकों की राय