भोपाल के एक कार शोरूम से 23 लाख रुपए की वर्टस जीटी कार चोरी होने का मामला सामने आया है। यह कार शोरूम में डिलीवरी का इंतजार कर रही थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
जीपीएस की मदद से कार बरामद
कार चोरी करने वाले आरोपी की पहचान गजेंद्र उर्फ ऋषि आनंद के रूप में हुई है, जो इसी शोरूम में सेल्समैन का काम करता था और नर्मदापुरम का रहने वाला है। पुलिस ने जीपीएस के सहारे आशिमा मॉल के पास से कार बरामद कर ली है, जहां आरोपी की पत्नी उसे चला रही थी।
दूसरी ओर, एनसीआरबी की 2024 की रिपोर्ट के अनुसार देश भर में 2.3 लाख से ज्यादा वाहन चोरी हुए हैं। वहीं, मध्य प्रदेश में इसी अवधि के दौरान कुल 14,644 वाहन चोरी के मामले सामने आए। इस आंकड़ों के आधार पर राज्य वाहन चोरी के मामलों में देश में सातवें स्थान पर है।









पाठकों की राय