अभिनेता चिरंजीवी और राम चरण ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री में एआई और डीपफेक तकनीक के गलत इस्तेमाल पर गंभीर चिंता जताई गई।
गृह मंत्री ने दी लिखित आवेदन की सलाह
मुलाकात के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मामले में औपचारिक लिखित आवेदन जमा करने की सलाह दी है। साथ ही, गृह मंत्री ने जी किशन रेड्डी को फिल्म उद्योग और सरकार के बीच तालमेल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
हाल ही में फिल्म जगत में एआई के गलत इस्तेमाल के कई मामले सामने आए हैं। जान्हवी कपूर पर फिल्माए गए गाने चुट्टामल्ले का एआई मॉर्फ्ड वीडियो वायरल हुआ था। इसके अलावा, जनवरी 2024 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो बनाने के आरोप में ईमानी नवीन को गिरफ्तार किया था।









पाठकों की राय