हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर निवासी भाजपा नेता राकेश चौहान का बुधवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री और प्रदेश खेल प्रकोष्ठ के सह-संयोजक रह चुके थे।

परिजनों के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 6:45 बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद परिजन उन्हें तुरंत टांडा अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया।

नेताओं ने जताया शोक

उनके निधन पर पवन काजल, सरवीन चौधरी, अरुण कुक्का और सचिन शर्मा सहित कई भाजपा नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।