शिवपुरी नगर पालिका परिषद की साधारण सभा की बैठक करीब सात महीने के लंबे अंतराल के बाद 3 नवंबर 2026 को आयोजित की गई। इस बैठक में शहर के विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के अनुसार बैठक में शामिल सभी 26 बिंदुओं पर चर्चा के बाद उन्हें पास कर दिया गया। बैठक के दौरान सिंध जलावर्धन योजना के वास्ते करीब 3 करोड़ रुपए की मोटरों के रेट की स्वीकृति का प्रस्ताव भी रखा गया था।
सफाई और पेयजल के प्रस्ताव पास
बैठक में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए। महिखेड़ा और सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट पर जनरेटर खरीदने और पानी की टंकियां बनाने के प्रस्तावों को पास किया गया। इसके अलावा सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 2 जेसीबी, 2 डंपर, एक पोकलेन, 2 वैक्यूम और एक सुपर सकर मशीन खरीदने की मंजूरी दी गई।
नबाब साहब रोड का नाम बदलकर शिवाजी मार्ग करने का प्रस्ताव भी इस बैठक में पास हुआ। हालांकि दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा के 15 पार्षद बैठक छोड़कर चले गए। पार्षदों का दावा है कि 6 मोटरें पहले ही खरीदी जा चुकी हैं और उनकी सप्लाई हो चुकी है।









पाठकों की राय