मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र स्थित छोटी खजूरी गांव में रास्ते के विवाद को लेकर एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। यह घटना 30 अक्टूबर 2026 को रात करीब आठ बजे हुई, जहां आरोपियों ने भूरिया बाई जाटव पर ट्रैक्टर चढ़ाया और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

इस मामले में पुलिस ने कुल 11 लोगों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में दुर्गेश जाटव, भोला जाटव, भागीरथ जाटव, विनोद जाटव और शीलकुमार जाटव शामिल हैं।

पांच आरोपी गिरफ्तार और हथियार जब्त

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया ट्रैक्टर, कुल्हाड़ी, लाठी और लोहे की लुहांगी को जब्त कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।