सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक को चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 23,038 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है। बैंक के मुनाफे में पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
बढ़ी नेट इंटरेस्ट इनकम और एनपीए में सुधार
सितंबर तिमाही के दौरान बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम बढ़कर 49,142 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इस अवधि में बैंक का नेट एनपीए अनुपात घटकर 0.36 प्रतिशत रह गया।
मुंबई मुख्यालय वाले इस बैंक में सरकार की कुल हिस्सेदारी 55.5 प्रतिशत है। बैंक की स्थापना 1 जुलाई 1955 को हुई थी।









पाठकों की राय