शिवपुरी जिले के रन्नौद इलाके के बामौरकलां गांव में सोते समय सांप के डसने से आठ साल की बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। यह घटना सोमवार रात की है जब बच्ची अपने घर में सो रही थी।
परिजनों के अनुसार सोते समय बच्ची की नाक पर सांप ने काट लिया था। इसके बाद उसे तुरंत जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
अस्पताल में इलाज के दौरान रात करीब तीन बजे बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद घरवालों ने बच्ची का पोस्टमार्टम नहीं कराया।









पाठकों की राय