मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में शराब के रेट को लेकर हुए विवाद के बाद ठेके के कारिंदों ने एक रियल एस्टेट कारोबारी और उसकी मंगेतर के साथ मारपीट की। यह घटना 4 नवंबर 2026 की है जब बहस के दौरान आरोपियों ने उनके साथ धक्कामुक्की की।

घटना का वीडियो बनाने पर आरोपियों ने उनके दो आईफोन भी तोड़ दिए। थाना मुल्लांपुर गरीबदास की पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

चार आरोपियों पर केस दर्ज

पुलिस के अनुसार नामजद आरोपियों की पहचान जगदीप सिंह, अयूब खान, अभिनंदन ठाकुर और सैल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य तीन की तलाश जारी है।