नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो के ताजा आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2014 से 2023 के बीच भारत में पटाखों से जुड़े करीब 1489 हादसे दर्ज किए गए हैं। इन दस वर्षों में हुई इन दुर्घटनाओं के कारण कुल 1469 लोगों की जान चली गई, जबकि 571 लोग घायल हुए।
एनसीआरबी के रिकॉर्ड के मुताबिक अकेले वर्ष 2023 में पटाखों से जुड़ी दुर्घटनाओं के कारण 169 लोगों की मौत हुई थी।
दिल्ली में दिवाली पर आग और झुलसने के मामले
दूसरी ओर, राजधानी दिल्ली में वर्ष 2025 की दिवाली के दौरान पटाखों से जलने के लगभग 270 मामले सामने आए। इसके अलावा, इस अवधि में दिल्ली में आग लगने की कुल 281 घटनाएं भी दर्ज की गईं।








पाठकों की राय