यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने सिविल सर्विस मेन्स एग्जाम 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस मुख्य परीक्षा में कुल 13,343 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे, जिनमें से 2,526 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं।
सिविल सर्विस मेन्स एग्जाम 2026 का आयोजन 21 अगस्त से 30 अगस्त के बीच किया गया था। सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स अब 11 नवंबर से 25 नवंबर तक ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी जानकारी अपडेट कर सकेंगे।
इंटरव्यू की प्रक्रिया और तारीख
आयोग के अनुसार, इस परीक्षा के अगले चरण यानी इंटरव्यू नई दिल्ली के शाहजहां रोड स्थित धौलपुर हाउस कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। यह साक्षात्कार कुल 275 नंबर का होगा।









पाठकों की राय