पलामू पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 256 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान चिन्टु कुमार कहार उर्फ राजा के रूप में हुई है। यह आरोपी गढ़वा जिले के सोनपुरवा इलाके का रहने वाला है।

बरामदगी और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 10 हजार रुपए नकद, चार मोबाइल फोन और एक कार भी बरामद की है।

इस मामले में चैनपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में दो अन्य साथियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी अभी बाकी है।