प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत एक मामले में मृतक की पत्नी को बीमा राशि का भुगतान किया गया है। शिवपुरी जिले के पोहरी में बीमारी के कारण संतोष कुशवाह का निधन हो गया था।

एसबीआई पोहरी शाखा से हुआ भुगतान

संतोष कुशवाह के निधन के बाद उनकी पत्नी सुमन कुशवाह को दो लाख रुपये की बीमा राशि मिली है। यह भुगतान भारतीय स्टेट बैंक की पोहरी शाखा के माध्यम से किया गया है।

इस योजना के तहत लाभार्थी द्वारा सालाना 436 रुपये का प्रीमियम भरा जाता है। बीमा प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह दावा राशि मृतक के आश्रित को प्राप्त हुई है।