शिवपुरी में जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) दफेदार सिंह सिकरवार ने ग्रामीण इलाकों के स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्कूलों की व्यवस्थाओं की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान दोपहर 2.20 बजे प्राथमिक विद्यालय रौदा बंद मिला और उसके गेट पर ताला लगा हुआ था। स्कूल में पदस्थ दोनों शिक्षिकाएं वंदना शर्मा और रामा शर्मा अनुपस्थित पाई गईं।
अन्य ग्रामीण स्कूलों का निरीक्षण
अधिकारियों ने अन्य ग्रामीण स्कूलों का भी जायजा लिया। मोहम्मदपुर प्राथमिक स्कूल में छात्र दिलजीत सिंह रावत ने 20 तक पहाड़े सुनाए।
मॉडनखेड़ी प्राथमिक स्कूल में 29 में से 22 विद्यार्थी उपस्थित मिले। वहीं, मुढैरी एकीकृत माध्यमिक स्कूल में सभी शिक्षक उपस्थित मिले लेकिन विद्यार्थियों की संख्या कम दर्ज की गई।









पाठकों की राय