केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करनाल दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री लगभग 400 मीटर पैदल चलेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए कुल 1300 महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा शहर के होटलों, धर्मशालाओं और प्रमुख स्थानों पर पुलिस का जांच अभियान लगातार जारी है।

सुरक्षा समीक्षा और हिरासत

भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार देर रात कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया था। वहीं, यूजीसी रोल बैक की मांग को लेकर काले झंडे दिखाने की घोषणा करने वाले 20 से 22 लोगों को पुलिस ने हिरासत میں ले लिया है।

एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस संजय कुमार और सीआईडी एडीजीपी सौरभ सिंह ने अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की है।