हरियाणा में रोडवेज कर्मचारियों की पांच नवंबर से प्रस्तावित दो दिवसीय हड़ताल टल गई है। चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय में यूनियन और सरकार के बीच करीब साढ़े चार घंटे तक बैठक चली।

त्योहारी सीजन को देखते हुए हड़ताल को टालने का निर्णय लिया गया। परिवहन विभाग के कमिश्नर अतुल द्विवेदी और डीजी निखिल गजराज के साथ हुई इस बैठक में रोडवेज की 12 यूनियनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

मंत्री अनिल विज के साथ होगी अगली बैठक

विभिन्न मांगों पर चर्चा के लिए अब 25 नवंबर को मंत्री अनिल विज के साथ दोबारा बैठक तय की गई है। हालांकि, बैठक में 2015 से अब तक का दिवाली बोनस और तीन इंक्रीमेंट देने की मांग पर सहमति नहीं बन सकी।