अभिनेत्री सोनी राजदान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दिवाली पर पटाखे फोड़ने को देशविरोधी और जीवन के खिलाफ बताया है। उन्होंने प्रदूषण के कारण बच्चों के बीमार पड़ने और उनके स्कूल छूटने की बात भी कही है। इस बयान को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को निर्देश
बॉम्बे हाईकोर्ट ने बृहन्मुंबई नगर निगम यानी बीएमसी को अभिनेत्री दीया मिर्जा का प्रदूषण मुक्त दिवाली वीडियो री-अपलोड करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने बीएमसी को फटकार लगाते हुए स्पष्ट किया कि पर्यावरण का मुद्दा हर नागरिक से जुड़ा हुआ है।
इससे पहले बीएमसी ने भारतीय जनता पार्टी की आपत्ति के बाद दीया मिर्जा का वह वीडियो सोशल मीडिया से हटा दिया था। हालांकि, निकाय ने माधुरी दीक्षित और अजिंक्य रहाणे के वीडियो प्लेटफॉर्म पर बरकरार रखे थे।









पाठकों की राय