सिरोही जिले के आबूरोड थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे-27 पर मावल कट के पास एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस घटना में तीन युवकों की मौके पर ही गंभीर स्थिति बन गई।

मृतकों की पहचान प्रकाश, शंकर मीणा और दिनेश उर्फ विनय के रूप में हुई है। हादसे के बाद तीनों घायलों को आबूरोड के सरकारी उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके पर अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया। आबूरोड थाने के थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ड्राइवर की तलाश जारी है।