अमेरिका ने साल 2027 से इजराइल को मिलने वाली हर साल चार अरब डॉलर की सैन्य मदद बंद करने की घोषणा की है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को यह बड़ा ऐलान किया है।

यह प्रस्ताव खुद इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रखा था। दोनों देशों के बीच साल 2016 में दस साल का सैन्य मदद समझौता हुआ था।

गाजा जंग और सैन्य मदद का समझौता

अक्टूबर 2023 में गाजा जंग शुरू होने के बाद अमेरिका ने इजराइल को करीब दो लाख करोड़ रुपए की सैन्य मदद दी थी। ट्रम्प के इस ऐलान के बाद अब इजराइल की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।