अमेरिका के सबसे अमीर परिवारों में तीन या अधिक बच्चे पैदा करने के चलन में वृद्धि दर्ज की गई है। एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के सबसे अमीर एक प्रतिशत परिवारों में से लगभग आधे परिवारों के तीन या उससे अधिक बच्चे हैं।
कम आय वाले समूहों में भी तीन बच्चे वाले परिवार लगभग 40 से 43 प्रतिशत हैं। अमीरों में ज्यादा बच्चे होने का यह चलन 1990 के दशक से जारी है।
बच्चे के पालन-पोषण की लागत
लेंडिंगट्री की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में एक बच्चे को 18 वर्ष तक पालने में औसतन तीन करोड़ रुपये खर्च होते हैं। बच्चे के शुरुआती पांच वर्षों में पालन-पोषण का औसत खर्च प्रति वर्ष लगभग 26 लाख रुपये है।
इसके अलावा छह से 18 वर्ष की आयु के दौरान औसत सालाना खर्च घटकर लगभग 10.7 लाख रुपये रह जाता है।









पाठकों की राय