बोकारो में एक दिवसीय सीनियर झारखंड राज्य स्तरीय ट्रेडिशनल कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में राज्यभर से लगभग 120 महिला और पुरुष पहलवान अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
झारखंड राज्य कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि सभी मुकाबले निर्धारित ओलंपिक नियमों के अनुसार कराए जा रहे हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए होगा चयन
बोकारो जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने कहा कि बोकारो इस प्रतियोगिता में तीन बार ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम कर चुका है।
इस चैंपियनशिप में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विजेता पहलवान 18 और 19 नवंबर को उत्तर प्रदेश के आगरा में होने वाली राष्ट्रीय ट्रेडिशनल कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंत में सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।









पाठकों की राय