अमेरिका के फ्लोरिडा में 1 नवंबर को एक प्राइवेट जेट क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में दो बच्चों और दो पायलटों समेत कुल नौ लोगों की मौत हो गई है।
लियरजेट 60 विमान टेक्सास से बहामास जा रहा था। उड़ान के दौरान विमान 35,000 फीट की ऊंचाई पर टर्बुलेंस और बर्फबारी के संपर्क में आ गया था।
खराब मौसम के बीच हुआ हादसा
को-पायलट नतालिया ने दोपहर 12:47 बजे मियामी एटीसी से संपर्क कर विमान की ऊंचाई और मौसम की जानकारी दी थी। इसके बाद विमान की वर्टिकल डाउन स्पीड 32,000 फीट प्रति मिनट दर्ज की गई।
हादसे में जान गंवाने वाले पायलटों की पहचान कैप्टन जेफ ग्रेगरी और को-पायलट नतालिया के रूप में हुई है। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड यानी NTSB इस क्रैश की वजह की जांच कर रहा है।









पाठकों की राय