प्रशांत चौधरी को 31 अक्टूबर को 5वां रोहिणी नैयर पुरस्कार प्रदान किया गया। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में नीति आयोग के पूर्व CEO अमिताभ कांत ने उन्हें यह सम्मान दिया। पुरस्कार के तहत 10 लाख रुपए, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
CodeYogi Foundation का कार्य
CodeYogi Foundation की शुरुआत वर्ष 2020 में प्रशांत चौधरी, प्रियंका सेठी और राकेश सहगल ने की थी। इस संस्था के माध्यम से नौ राज्यों के 120 जिलों में 3 लाख 50 हजार से अधिक स्टूडेंट्स जुड़े हुए हैं।
संस्था द्वारा अप्रैल 2026 में WhatsApp पर 30 दिन का AI Fluency Programme शुरू किया गया है। प्रशांत चौधरी का अगला लक्ष्य आगामी तीन वर्षों में 50 लाख ग्रामीण स्टूडेंट्स को इस पहल से जोड़ना है।









पाठकों की राय