निर्देशक नीतेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा की आगामी फिल्म 'रामायण' की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन मुंबई में किया गया। इस फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं, जबकि यश और साई पल्लवी क्रमशः रावण और माता सीता के किरदार में नजर आएंगे।
स्क्रीनिंग में शामिल हुए कई सितारे
मुंबई में आयोजित इस विशेष स्क्रीनिंग में बॉलीवुड और फिल्म जगत के कई जाने-माने चेहरे शामिल हुए। इनमें आलिया भट्ट, सनी देओल, जैकी भगनानी, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, रवि दुबे, सरगुन मेहता, काजल अग्रवाल, लारा दत्ता और आशीष चंचलानी जैसे सितारे नजर आए।
फिल्म 'रामायण' दुनियाभर के सिनेमाघरों में आगामी 5 नवंबर को रिलीज होगी। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।









पाठकों की राय