जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रायपुर के सिविल लाइंस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
विवाद बढ़ने के बाद अमित जोगी ने सोशल मीडिया से संबंधित वीडियो डिलीट कर दिया और माफी मांग ली। भाजपा विधायक राजेश मूणत ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन देकर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की मांग की थी।
रामअवतार जग्गी हत्याकांड पर अदालत का फैसला
इसके अलावा, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रामअवतार जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को दोषी करार दिया है। अदालत ने उन्हें तीन सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का आदेश भी दिया है।









पाठकों की राय