चंडीगढ़ जिला अदालत ने डेंटिस्ट डॉ. मोहित धवन के अपहरण मामले में सीबीआई से गोपनीय जांच रिपोर्ट तलब की है। स्पेशल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट नीलम की अदालत ने यह आदेश जारी किया है।

यह घटना 7 जनवरी 2022 की है, जो सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत के गेट और आईएसबीटी के पास हुई थी। इस मामले में तत्कालीन इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेखों और सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार सहित नौ पुलिसकर्मी आरोपी हैं।

व्हाट्सएप ग्रुप में रची गई थी साजिश

शिकायतकर्ता के अनुसार इस अपहरण की साजिश एक व्हाट्सएप ग्रुप में रची गई थी, जिसमें कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

अदालत ने सीबीआई को एफआईआर से लेकर चार्जशीट तक की पूरी गोपनीय जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश करने का निर्देश दिया है।