मंदसौर से भाजपा सांसद सुधीर गुप्ता ने राहुल गांधी पर टिप्पणी की है। वहीं श्योपुर में भाजपा के एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के संबंध में बयान दिया।

श्योपुर में ही एक अन्य घटनाक्रम में कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने के सामने धरना-प्रदर्शन किया।

जबलपुर में भाजपा की पदयात्रा

दूसरी ओर जबलपुर में भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा निकाली गई। इस यात्रा में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शामिल हुए और स्वागत मंचों पर एक जैसे बैनर व संदेश देखे गए।