मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र में एक छात्रा को कार में अगवा कर छेड़छाड़ और धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में 3 नवंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।

पुलिस ने इस मामले में 20 वर्षीय आरोपी प्रियांशु उर्फ हनी अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी भदौरिया कॉलोनी भौंती का रहने वाला है और उसके पिता का नाम मुकेश कुमार अग्रवाल है।

कार जब्त कर आरोपी को किया पेश

जांच के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 87, 74, 75(1) और 351(3) के तहत मामले दर्ज किया है।

कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है, जहां से उसे आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेजा गया है।