भोपाल में 30 सितंबर की रात रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी और केयरटेकर वरुण वाल्मीकि को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सोमवार को आगरा से पकड़ा गया।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 5 बजे एक शॉर्ट एनकाउंटर के दौरान आरोपी वरुण के पैर में गोली लगी। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने घर में 10 से 20 लाख रुपए मिलने की उम्मीद में इस वारदात को अंजाम दिया था।
फरारी के दौरान कई शहरों में छिपा आरोपी
घटना के बाद आरोपी ग्वालियर, आगरा, मथुरा, वृंदावन, दिल्ली, हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल और मनाली जैसे शहरों में फरार रहा। गिरफ्तारी के लिए भोपाल पुलिस ने चार राज्यों में तलाश हेतु 10 टीमें गठित की थीं और 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
पुलिस अब यह जांच कर रही है कि फरारी के दौरान किसी ने आरोपी की मदद की थी या नहीं। इसके अलावा, आरोपी की महिला मित्र सोनम की आपराधिक भूमिका की पुष्टि होना अभी बाकी है।









पाठकों की राय