लातेहार के सदर थाना क्षेत्र के पहाड़पुरी मुहल्ला में एक बंद घर से छह लाख रुपए मूल्य के जेवरात और 30 हजार रुपए नकद की चोरी हो गई। यह घटना चार नवंबर 2026 की शाम को सामने आई।
मकान मालिक निशांत कुमार सिंह उर्फ राहुल के घर हुई इस चोरी की घटना के संबंध में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में दो चोर नजर आए हैं।
पुलिस और एसडीपीओ ने की मौके की जांच
घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता और थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच की है और चोरों की तलाश जारी है।









पाठकों की राय