चक्रवाती तूफान मुरासु के कारण दक्षिण और मध्य भारत के कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में इसका असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है।

आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में बाढ़ जैसे हालात

आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले में भारी बारिश के चलते पेड्डा वागु नदी खतरे के निशान को पार कर चुकी है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एलुरु जिले के करीब एक दर्जन गांवों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है। वहीं, तमिलनाडु के चेन्नई में भी मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं।

चक्रवाती तूफान का असर मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में भी पहुंच गया है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर जिलों में अगले 24 घंटे के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अलर्ट

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में भी मुरासु तूफान के प्रभाव से लगातार दो दिनों से बारिश हो रही है। इस लगातार बारिश के कारण धान की फसल खराब होने की आशंका जताई गई है।