शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के गोरवर गांव में 2 नवंबर 2026 की आधी रात को जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 48 वर्षीय शिवचरण परिहार के रूप में हुई है।
शिवचरण और उनके बड़े भाई प्रीतम परिहार के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना के दौरान आरोप है कि भतीजी भावना परिहार ने सरिया से उनके सिर पर वार किया, जिससे उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस
इस मामले में पुलिस ने बड़े भाई प्रीतम परिहार, कस्तूरी बाई, भावना परिहार और सोन सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार दोपहर को पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया।









पाठकों की राय