रायपुर में अनवर ढेबर समेत छह लोगों के खिलाफ चार करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जमीन सौदे से जुड़ा है मामला
यह शिकायत 62 वर्षीय बलिराम धरमानी ने दर्ज कराई है, जो कालीबाड़ी के निवासी हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, यह घटना 26 सितंबर 2026 और 27 सितंबर 2026 को हुई थी, जिसका संबंध 2018 के जमीन सौदे से जुड़ा है।
इस मामले में अनवर ढेबर के अलावा संदीप अग्रवाल, आसिफ मेमन, नागेंद्र कुमार, विवेक जोशी उर्फ मोंटी जोशी और कुबेर राठी को आरोपी बनाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।









पाठकों की राय