अरुणाचल प्रदेश की दिबांग वैली में बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के दौरान लापता हुए 24 वर्षीय अग्निवीर समुद्र गुर्जर की अस्थियां उनके पैतृक गांव केसरपुर पहुंच गई हैं। यह घटना करीब तीन महीने पहले हुई थी, जिसमें सेना के कुल सात जवान लापता हो गए थे। इस हादसे में दो जवानों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया था।
किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले समुद्र गुर्जर अपने इकलौते भाई थे और उनके परिवार में दो बहनें हैं। उनके पिता का नाम बदली गुर्जर है। हादसे के बाद चले खोज अभियान के बाद 3 नवंबर को डीएनए टेस्ट के जरिए उनके मृत शरीर की पहचान की गई थी।
डीएनए टेस्ट से हुई थी पहचान
परिजनों ने 3 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया था। अब घटना के तीन महीने बाद उनकी अस्थियां उनके पैतृक गांव केसरपुर लाई गई हैं।









पाठकों की राय