बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रहीं मायावती ने पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह बैठक पांच नवंबर 2026 को लखनऊ में निर्धारित की गई है।
बैठक का आयोजन सुबह 11 बजे 12 माल एवेन्यू स्थित बसपा यूपी स्टेट कार्यालय में होगा। इसमें सभी स्तर के पदाधिकारी और प्रदेश के सभी 75 जिलों के अध्यक्ष शामिल होंगे।
विधानसभा चुनाव की तैयारी और संगठन समीक्षा
इस बैठक का मुख्य फोकस आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी और संगठन को मजबूत करना है। बैठक के दौरान पार्टी प्रमुख द्वारा कुछ बड़े ऐलान किए जाने की संभावना भी जताई गई है।









पाठकों की राय